बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज गर्ल्स महाविद्यालय में बुधवार को भाजपा नेता टिपर चंद ने विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य और छात्राओं ने कॉलेज में खेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग रखी। छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने दोनों खेल सुविधाओं के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता संजय जांगिड़, सुषमा यादव, महाविद्यालय की प्राचार्य सहित शिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।