फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी के बेसमेंट में चार महीने से भरा है, निवासी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित श्री होम्स सोसाइटी के बी और सी टावर के बेसमेंट में चार महीने से पानी भरा हुआ है। लंबे समय से जलभराव के कारण बेसमेंट में सीलन बनी हुई है। खंभों के प्लास्टर पर असर दिखाई देने और सरियों में जंग लगने की आशंका से निवासी चिंतित हैं। वहीं, पानी के कारण मच्छर पनपने और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बेसमेंट में पानी जमा रहने से वहां की स्थिति खराब हो रही है। निवासियों को चिंता है कि यदि जलभराव लंबे समय तक बना रहा, तो इमारत के निर्माण संबंधी हिस्सों पर इसका असर पड़ सकता है। सोसाइटी निवासी अनुज ने बताया कि बेसमेंट में कई महीनों से पानी जमा होने के कारण परेशानी बनी हुई है। लंबे समय तक पानी रहने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं निवासी सत्यम ने बताया कि बेसमेंट के खंभों के प्लास्टर और सरियों की स्थिति को लेकर चिंता है। पानी जमा रहने से इमारत के हिस्सों पर भी असर पड़ा है, इसकी तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें