फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 20 शहरों की हवा खराब: बल्लभगढ़ अव्वल तो फरीदाबाद 11वें पर; जानें दिल्ली-एनसीआर में कौन कितना प्रदूषित?

Sat, 07 Nov 2026 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

एनसीआर समेत देश के 20 शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब दर्ज किया गया है। इनमें हरियाणा के आठ शहर देश के शीर्ष-20 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में जहरीली हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण के मामले में बल्लभगढ़ ने देशभर के शहरों को पीछे छोड़ दिया है। देश के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में बल्लभगढ़ पहले स्थान पर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, फरीदाबाद 336 एक्यूआई के साथ देश में 11वें स्थान पर रहा। दोनों जगहों की हवा में घुला प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में हरियाणा के आठ शहर शामिल हैं। इससे प्रदेश में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 409 पहुंचने का मतलब है कि यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई भी 300 के पार दर्ज किया गया है। ऐसे में सांस, दमा और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। प्रदूषण का यह स्तर ऐसे समय में सामने आया है, जब एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ग्रेप के तहत विभिन्न पाबंदियां और नियंत्रण उपाय लागू किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बल्लभगढ़ और फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने वाला है। प्रशासन के धूल , वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन न होने और कचरा प्रबंधन में विफल होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

टॉप-20 में हरियाणा के आठ शहर
देश के सबसे प्रदूषित 20 शहरों की सूची में हरियाणा के आठ शहर शामिल हैं। इसमें बल्लभगढ का एक्यूआई 409 है और यह पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर सिरसा है और इसका एक्यूआई 383 है। गुरुग्राम 345 एक्यूआई के साथ 10वें स्थान पर है। फरीदाबाद 336 के साथ 11वें स्थान पर है। रोहतक 320 के साथ 14 वें पर है। हिसार 316 के साथ 16वें स्थान पर है। जींद 310 के साथ 17वें स्थान पर है। भिवानी 307 एक्यूआई के साथ 19थें स्थान पर है।
विज्ञापन


यह है देश के टॉप-20 प्रदूषित शहरों की सूची
बल्लभगढ़ - 409
सिरसा - 383
गजरौला - 382
पंचगांव - 377
दिल्ली - 369
बहादुरगढ़ - 364
खोरा - 352
बिलीपाड़ा - 350
अनपरा - 345
गुरुग्राम - 345
फरीदाबाद - 336
खैरथल - 335
ग्वालियर - 333
रोहतक - 320
भिवंडी - 318
हिसार - 316
जिंद - 310
हापुड़ - 307
भिवानी - 307
सोनीपत - 304

प्रदूषण मीटर (फरीदाबाद में कहां कितना प्रदूषण)
फरीदाबाद - 336
एनआईटी - 294
सेक्टर 11 - 350
सेक्टर 30 - 365
सेक्टर 16 - खराब
बल्लभगढ़ - 409
पलवल - 132


वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और स्वास्थ्य पर प्रभाव

AQI स्तर - वायु गुणवत्ता श्रेणी - रंग कोड - स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव
0–50 अच्छी हरा स्वास्थ्य पर न्यूनतम प्रभाव।
51–100 संतोषजनक हल्का हरा संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली परेशानी हो सकती है।
101–200 मध्यम पीला फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
201–300 खराब नारंगी लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
301–400 बेहद खराब लाल लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
401–500 गंभीर गहरा लाल स्वस्थ लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। पहले से बीमार लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें