फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषक माह के अंतर्गत विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि पोषण मास के अंतर्गत उचित पोषण के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला जा रहा है। आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू कार्य करने और विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दालें, बारह मास उपलब्ध होने वाले फल और मौसमी स्थानीय सब्जियों आदि का उपयोग करने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। संवाद