फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाहुबली किंग ने सात विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित बाबा घनश्यामदास क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में बाहुबली किंग ने धुरंधर योद्धा को सात विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर योद्धा ने नौ विकेट पर 174 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से इमरान ने 20 गेंदों पर 47 रन बनाए जबकि असलम खान ने 32 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बाहुबली किंग ने 14.2 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ओपनर बॉबी ने 53 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली जबकि फतेह खान ने 27 रन बनाए। बॉबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें