फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के ईरोज गार्डन स्थित बुलबुल मार्केट के पास कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर ले गए। ईरोज गार्डन निवासी कारोबारी आदित्य सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार से कपड़े देने के लिए बुलबुल मार्केट आया था। उसने करीब 12:25 बजे कार रोयल इम्पीरियो के बाहर पेड़ों के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर कार का पीछे की तरफ का शीशा टूटा मिला। जांच करने पर कार से ब्राउन रंग का बैग गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें