फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटल पार्क में बनाए जाएंगे बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 60 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो कोट, खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


राजीव कॉलोनी और आसपास के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
हेमलता

बल्लभगढ़। सेक्टर-55 स्थित राजीव कॉलोनी में बने अटल पार्क में नगर निगम की ओर से बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। इससे राजीव कॉलोनी और आसपास रहने वाले खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। 5 एकड़ में विकसित अटल पार्क में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पार्क में आने वाले लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान तैयार किया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले जहां पार्क की स्थिति सामान्य थी, वहीं अब म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन थिएटर और आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाओं से यह क्षेत्र की पहचान बन सकता है। 5 एकड़ में विकसित अटल पार्क का लगभग 5 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया गया है। इसमें बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, कैनेपी, बेंच, ओपन थिएटर, रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, धौलपुर छतरी, डेकोरेटिव लाइट्स और हाई मास्ट लाइट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। अब नगर निगम की ओर से इस पार्क में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। कोर्ट के बनने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। यह दोनों कोर्ट करीब 62 लाख रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सत्यप्रकाश का कहना है कि जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें