फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर बाबा सूरदास एकेडमी ने ब्लू एंजल जूनियर एकेडमी को 51 रन से मात दी। बाबा सूरदास ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान ठाकुर ने 54 और जागृति ने 53 रन बनाए। ब्लू एंजल की ओर से अमित सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव और प्रशांत सिंह को एक-एक विकेट मिला। जवाब में ब्लू एंजल की टीम 150 रन पर सिमट गई। प्रशांत सिंह ने 42 रन बनाए। सूरदास की ओर से आरव नागर ने चार और जागृति ने तीन विकेट लिए। तीन विकेट और 53 रन बनाने वाली जागृति को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद