फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी की 50 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 50 रन से हराकर जीत हासिल की। बता दें कि इस मुकाबले में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने एक साथ हिस्सा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। अंजली शर्मा ने 115 बाल में 99 रन बनाए जबकि अमित ठाकुर ने 86 रनों की पारी खेली । वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से तेजस गिरी और सुमित ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में वर्षा क्रिकेट अकादमी की टीम महज 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए वर्षा ने 79 बाल पर 74 रन बनाए जबकि दीपांशु यादव ने 27 बाल में 48 रन बनाए। बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी की ओर से सूरज प्रकाश को छह ओवर में दो विकेट मिले वहीं संस्कार दुबे को एक विकेट मिला। अंजली शर्मा को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें