फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड में बाबा सूरदास क्रिकेट एकेडमी और जेएसआर इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा सूरदास क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 369 रनों का स्कोर खड़ा किया। 370 रनों का पीछा करने उतरी जेएसआर इलेवन की टीम 39.5 ओवरों में 339 रनों पर ढेर हो गई। बाबा सूरदास क्रिकेट एकेडमी से मैन ऑफ द मैच कुणाल कौशिक ने महज 66 गेंदों में 118 रन बनाए। इसके अलावा अभि मेहता और सक्षम पंडित ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जेएसआर इलेवन की ओर से दीपांशु शर्मा ने 92 गेंदों में 119 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं घनेष्ठा भाटिया ने भी 65 रन बनाए। बाबा सूरदास एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में यश नागर और प्रथम ने तीन-तीन विकेट झटके। संवाद