फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीए का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। नवलू कॉलोनी में रहने वाले बीए का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना सिटी पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरोगा सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के गांव लेडुआवारी के रहने वाले हैं। बेटा पुनीत (25) करीब 2 महीने पहले उनके साथ फरीदाबाद में रहने के लिए आया था। उनका बेटा नवलू कॉलोनी में स्थित महादेव इंजीनियरिंग में मशीनों का काम सीख रहा था। साथ ही यूपी में ही गांव के पास एक कॉलेज से बीए के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहा है। 17 अक्तूबर की सुबह बेटा कंपनी के लिए निकला था। कंपनी में लंच करने के बाद वह वहां से चला गया और वापस नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर बेटे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवक की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें