फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेमिनार में किडनी, डायबिटीज और बीपी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमियों, उद्योगपतियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों की सेहत को लेकर चिंता जताना था। इस मौके पर निजी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि फरीदाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि किडनी रोग एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। गर्भावस्था के दौरान बीपी की समस्या को भी गंभीरता से लेना चाहिए। सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रबल रॉय ने कहा कि जैसे फैक्टरी में मशीनों का नियमित रखरखाव जरूरी है, वैसे ही शरीर का ध्यान रखना भी अनिवार्य है। कार्यक्रम में अस्पताल के सीए पंकज मित्तल समेत विभिन्न डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। एफसीसीआई ने उद्योगों में प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें