फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव। गांव लंहडोला स्थित निजी स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आगामी 31 अक्तूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जानकारी दी गई और सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, कार्यशैली और देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान को विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही बच्चों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में सावधान किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए व किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फ्रॉड की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें