फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे मजबूत सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों ने आम नागरिकों से लेकर संस्थानों तक सभी को नई चुनौतियों के सामने ला खड़ा किया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ जानकी का कहना है कि इन अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। जानकी के अनुसार, अधिकांश साइबर फ्रॉड इसलिए सफल होते हैं क्योंकि लोग डिजिटल सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पालन नहीं करते। लोग अक्सर किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देते हैं, ओटीपी साझा कर देते हैं या फर्जी कॉल पर भरोसा कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि अपराधी लगातार अपनी तकनीकें बदलते रहते हैं, इसलिए लोगों को भी अपनी सुरक्षा आदतों को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा को केवल तकनीकी विषय न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। इसके लिए मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा (टूएफए), सुरक्षित वाई-फाई का उपयोग और संदिग्ध लिंक या कॉल की तुरंत रिपोर्टिंग जैसे उपाय बेहद जरूरी हैं। जानकी ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों और सरकारी संस्थानों में नियमित रूप से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें