फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गौरव ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन से अवेंजर्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोमांचक मुकाबले में जीनियस गैंग को तीन रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा मैदान पर शनिवार को एकैडमिक अवेंजर्स ने जीनियस गैंग को तीन रन से हराया। 14 ओवर के मैच में एकैडमिक अवेंजर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से गौरव ठाकुर ने 54, वंश ने 29 रन बनाए। जीनियस गैंग के आर्यन और लकी ने दो-दो और देव ने एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस गैंग की टीम 148 रन ही बना सकी। आर्यन ने 87 और देव ने 25 रन की पारी खेली। एकैडमिक अवेंजर्स केगौरव ठाकुर ने 4, अजय ने दो और एकलव्य ने एक विकेट अपने नाम किया। गौरव ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें