फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी की टक्कर से ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम से कार्यक्रम देख कर ऑटो से घर लौट रहे लोगों को बड़खल फ्लाईओवर पर गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पल्ला स्थित धीरज नगर निवासी मोहित तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन रात साढ़े 11 बजे वह अपने पिता प्रभु नारायण तिवारी के साथ सिद्धदाता आश्रम आया था। यहां कार्यक्रम देखने के बाद ऑटो से वापस घर जाने लगे। ऑटो में पड़ोसी रामसिंह व अन्य सवारियां भी थीं। बड़खल फ्लाईओवर के पास एक कार चालक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। सभी ऑटो में दब गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने नारायण तिवारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें