बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में स्थित खट्टर चौक पर ऑटो चालकों की वजह से लगने वाले जाम से दुकानदार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ऑटो चालक व दुकानदारों के बीच में ऑटो खड़ा करने को लेकर कहासुनी होती रहती है। नेशनल हाईवे से बल्लभगढ़ मुख्य बाजार आने के लिए लोगों को खट्टर चौक से होकर गुजरना पड़ता है। चौक पर ऑटो चालक अपनी मनमर्जी के अनुसार ऑटो को रोक देते हैं और सवारियों को बैठाने व उतरने लगते हैं। बस अड्डा मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर ने बताया कि उनकी दुकान के सामने हर रोज सैंकड़ों की संख्या में ऑटो चालक खड़े हो जाते हैं। जिसके वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है और कई बार इसको लेकर उनकी ऑटो चालकों से कहा सुनी भी हो चुकी है। दुकानदारों ने कई बार थाना सिटी को समस्या से अवगत कराया है। उसके बावजूद भी इस चौक पर कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं रहता है।संवाद