अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम घोटाले में गिरफ्तार किए गए ऑडिट शाखा के तत्कालीन कर्मचारी नवीन कुमार को एक दिन का रिमांड खत्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वर्क ऑर्डर को रिवाइज कर लगभग 7 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े मामले में आरोपी को एसीबी ने बृहस्पतिवार रात सोनीपत से गिरफ्तार किया था। एसीबी के इंस्पेक्टर संतराम ने बताया कि साल 2025 की 22 नंबर एफआईआर में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में कमीशन लेकर रिवाइज वर्क ऑर्डर पास करने की बात आरोपी ने बताई है।