बल्लभगढ़। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक नाबालिग छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुई। पल्ला थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने युवक की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से हुई थी, जो पेशे से एसी मैकेनिक है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय से संबंधित है। आरोप है कि युवक की प्रताड़ना और दबाव के चलते छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद