बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में ठेके पर बीयर खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को पीटकर मोबाइल व नकदी छीन ली गई। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी महीपाल ने बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त फारुख के साथ गांव के ठेके पर बीयर लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान सेल्समैन से कहासुनी हुई। इसके बाद सेल्समैन समेत तीन लोगों ने उसके और फारुख के साथ मारपीट की और सामान छीन लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद