फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कनैरा गांव के निजी स्कूल में मारपीट, प्रधानाचार्य समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सिकरौना चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव कनैरा स्थित उमादीप कान्वेंट स्कूल में मंगलवार सुबह अचानक एक समूह घुस आया और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस हादसे में स्कूल के प्रिंसिपल सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रोशन ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 मई को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने भाई और स्टाफ के साथ स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान गांव के वर्तमान सरपंच सुधीर त्यागी सहित 10 से 15 लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर स्कूल में घुस आए और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार और उनकी पत्नी बबीता पर वार किए, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सूचना मिलने पर सिकरौना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें