फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आशा वर्करों ने विरोध जताकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8 में है।
विज्ञापन

कैप्शन: जिला नागरिक अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते आशा वर्कर

- मुख्य चिकित्सा अधिकारी साथ की बैठक की, 28 मार्च को दोबारा होगी मीटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। आशा वर्कर्स की समस्याओं का समाधान न होने पर शुक्रवार को जिले की आशा वर्करों ने नागरिक अस्पताल पलवल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक की गई। बैठक में समस्याओं के निपटारे के लिए 28 मार्च को दोबारा बैठक करने का फैसला किया गया। सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा व आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया।
ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन यूनियन के राज्य उपमहासचिव जितेंद्र तेवतिया, आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान रामरति चौहान, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान राकेश तंवर सर्वकर्मचारी संघ के पलवल ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर सचिव हरकेश सौरौत, हथीन ब्लॉक प्रधान प्रेमसिंह सहरावत सचिव विजेंदर कूमिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड, सचिव थान सिंह शर्मा, हसला जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, चन्दवीर कूंडु, रविदत्त, मनोज तेवतिया, दिवाकर, वीरपाल, पवन रावत, पशुपालन विभाग कृष्ण कुमार, देवी सिंह सहजवार सरकार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर समाधान न करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि पलवल जिले में कार्यरत आशा वर्करों की काफी समस्याएं लम्बे समय से लंबित पड़ी हुई थी। जिनकी लिखित जानकारी ज्ञापनों के माध्यम से समय समय पर अधिकारियों को दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यूनियन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन कुछ गतिरोध पैदा होने पर बैठक नहीं चल पाई। अधिकारियों द्वारा 28 मार्च तक समस्याओं के निपटारे का भरोसा देकर उसी दिन यूनियन के साथ बैठक करके पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें