फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 5 साल से फरार चल रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 10:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के थे आरोपी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में साल 2017 से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गांव दयालपुर निवासी अमित और अजरौंदा चौक निवासी भारत उर्फ कालू है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मच्छगर गांव के टी-पॉइंट से दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2017 में पीड़ित आशीष की गाड़ी पर कट्टे से फायरिंग की थी। मामले में पहले भी एक आरोपी को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को पीओ घोषित किया हुआ था। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें