हथियार के सप्लायर को दबोचा
होडल। पुएसपी नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए होडल ने मुख्य सप्लायर आरोपी दीपक निवासी बेढा पट्टी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को पुलिस ने भगत सिंह निवासी भुलवाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जांच में हथियार सप्लाई करने वाले दीपक का नाम सामने आया। 24 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है। संवाद