फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- घर से बाहर खींच पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के एक मकान में घुस कर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसे घर से बाहर खींच पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना मुजेसर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी रोहित और सलाउद्दीन के बीच किसी बात को लेकर कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था। इस कारण सलाउद्दीन उससे रंजिश रखने लगा था। 10 फरवरी को सलाउद्दीन अपने साथी राहुल भाटी और राजा को लेकर उनके घर पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और रोहित पर हमला कर दिया। राहुल भाटी और राजा के हाथ में रॉड थी और सलाउद्दीन के हाथ में चाकू था, जो मारपीट करते हुए उसे गली में ले गए। राहुल ने उसके एक पैर और सिर में रॉड मारी, जबकि राजा ने दोनों हाथों में रॉड से वार किया। सलाउद्दीन ने उसके बाएं हाथ पर चाकू से वार किया। इसके चलते उसकी कां ने शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे, लेकिन इस बीच राहुल भाटी ने रोहित की जेब में रखे 1700 रुपये भी निकाल लिए। रोहित काे परिवार के लोग लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें