फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एसपीएन क्लब ने नूह किंग को 17 रन से हराया। 10 ओवर के मुकाबले में एसपीएन क्लब-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट 111 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नूह किंग की टीम नौ विकेट पर 94 ही बना पाई। एसपीएन क्लब के लिए हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अरबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 36 रन बनाए और दो विकेट लिए। संवाद