संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नचौली स्थित निजी विश्वविद्यालय में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा इनोवेटिव स्कीम के इनक्यूबेशन कंपोनेंट के तहत होस्ट इंस्टीट्यूशन के रूप में आधिकारिक मंजूरी दी है। लिंग्याज विद्यापीठ प्रबंधन ने इसे विश्वविद्यालय के लिए बड़ा दिन बताया। नई दिल्ली में विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित 10वीं पीएमएसी की उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।मंजूरी के बाद अब विश्वविद्यालय के छात्र, शोधकर्ता और क्षेत्र के युवा इनोवेटर्स अपने स्टार्टअप और नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स के लिए सीधे भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे और कुलपति मेजर जनरल डॉ. योगेश चौधरी ने टीम को बधाई दी।