- पूर्वी राजीव कॉलोनी की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के वार्ड-1 में पूर्वी राजीव कॉलोनी और आसपास की गलियां वर्षों से टूटी पाइपलाइन, बंद सीवरेज और उखड़ी सड़कों की मार झेल रही हैं। भारी बरसात के कारण नालियों की गंदगी सड़क पर बहती है जिससे मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यहां पानी की नई पाइपलाइन, सीवरेज लाइन और गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने का काम होगा। इससे पानी की सप्लाई सुचारू होगी, गंदगी कम होगी और गलियां साफ-सुथरी रहेंगी। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि साफ-सुथरी गलियों और बेहतर सुविधाओं से ग्राहकों का आना-जाना बढ़ेगा। लोगों का कहना है कि काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यह सुविधा लंबे समय तक बनी रहे। ब्यूरो