फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला सामर्थ्य पुरस्कार के लिए 20 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उल्लेखनीय योगदान से समाज में पहचान बनाने वाली महिलाओं के लिए सम्मान हासिल करने का अवसर है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के महिला सामर्थ्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन नामांकन कर सकती हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पात्र महिलाएं विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें