फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अस्थायी स्कूल नामांकन और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल 19 अक्तूबर से 5 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए नामांकन शुल्क 150 रुपये और दूसरे राज्य या बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये है। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये और प्रश्नपत्र शुल्क 50 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है। इसके बाद आवेदन करने पर 100 से एक हजार रुपये तक विलंब शुल्क देना होगा। संवाद