फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को वाइटैलिटी क्रिकेट अकादमी ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में वाईटैलिटी की टीम ने 32.5 ओवर में 260 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुपम मिश्रा ने 128 और अमित ने 43 रन बनाए। एकेपी अकादमी के कुणाल ने छह और रिजवान सैफी ने तीन विकेट लिए। जवाब में एकेपी की टीम 39 ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई। मुकुल कसाना ने 101 रन की पारी खेली। लकी सूर्यवंशी ने चार और अनुपम मिश्रा ने दो विकेट झटके। अनुपम मिश्रा को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद