संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नगर निगम की ओर से करीब तीन साल पहले पांच स्थानों पर लगवाई गई एंटी स्मॉग गन में से बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह पार्क में लगी मशीन खराब पड़ी है। मशीन का संचालन बंद होने के कारण पार्क में प्रदूषण कम करने के लिए होने वाला पानी का छिड़काव भी नहीं हो पा रहा है। मशीन अब पार्क में केवल शोपीस बनकर रह गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद का कहना है कि इस मशीन को पिछले सप्ताह ठीक करवाया गया था । अगर दोबारा से खराब हो गई है तो मशीन को फिर से ठीक करवा दिया जाएगा।