संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे स्थित एम्स शाखा में अब एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए लोगों को बीके अस्पताल रेफर नहीं किया जाएगा। शाखा में अब एंटी रेबीज इंजेक्शन आ चुके हैं। जिसके चलते मरीज अब सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 तक आसानी से एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा सकते हैं। एसएमओ डॉ. टी सी गिड़वाल का कहना है कि वैसे तो समय दोपहर 1 बजे तक का है लेकिन कई बार मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते समय बढ़ा दिया जाता है। यह सुविधा रविवार को नहीं मिलती है। इसके अलावा शनिवार को अगर किसी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने होते हैं तो वह इमरजेंसी में आकर लगवा सकते हैं।