फरीदाबाद। भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को जिले में कई जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्राम साहुपुरा, बल्लभगढ़ ग्रामीण क्षेत्र, ग्राम चांदपुर, राजीव नगर एत्मादपुर क्षेत्र के अन्य इलाकों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अमान्य है, ऐसा कराने या सहयोग देने पर कानूनी कार्रवाई संभव है। संवाद