फरीदाबाद। सेक्टर-21बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में बृहस्पतिवार को हरियाणा क्लब ने सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सौरव ने 39, माही श्रीवास्तव ने 31 और सूरज कन्नोजिया ने 28 रन का योगदान दिया। हरियाणा क्लब की ओर से अंश ने 5 विकेट झटके। पीयूष और कैफ ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में हरियाणा क्लब की टीम ने 17.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान कैफ ने 67 रन की पारी खेली। सुपर किंग्स की ओर से प्रेम और सौरव ने 2-2 विकेट लिए। संवाद