फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी में एक और आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर 38 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी कपिल ग्रोवर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 7 सितंबर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी कपिल जैसलमेर स्थित एक फाइनेंस बैंक में काम करता है। उसने एक अन्य आरोपी रोहित की मुलाकात मोहित से करवाई थी। रोहित बैंक खाते लेकर मोहित को देता था। ठगी की रकम खातों में आने के बाद मोहित, कपिल के माध्यम से खातों का बैलेंस और अन्य बैंक संबंधी जानकारी चेक करवाता था। कपिल यह जानकारी मोहित को उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार रोहित, मोहित समेत आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें