फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री की तरफ से समय न मिलने पर आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को बैठक कर नपा कर्मचारी संघ ने बनाई योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कर्मचारी संघ के नेताओं ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मीटिंग का समय मांगा था। मंत्री की तरफ से समय न दिए जाने से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अब आंदोलन का एलान कर दिया है। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में मीटिंग का समय न देने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में 29 जुलाई को सभी पालिका, परिषदों, नगर निगमों व फायर के कर्मचारी काले बिल्ले लगा कर प्रदर्शन करेंगे। 20 व 21 अगस्त को भूख हड़ताल की जाएगी। दूसरे चरण में सरकार के सभी विधायकों को 10 व 11 सितंबर को ज्ञापन देंगे, 26 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। शनिवार को कर्मचारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई थी। मंत्री की तरफ से समय न दिए जाने पर कर्मचारियों ने भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें