फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अनमोल का हुआ अभिवादन

Mon, 07 Aug 2023 07:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे अनमोल का हुआ अभिवादन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चीन में के चेंगडू शहर में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शहर के अनमोल जैन ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। लौटकर आने के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ व्यापारियों तथा शहरवासियों ने अनमोल जैन और कोच राकेश सिंह का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश बेहतर खेलनीति की बदौलत ही प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड तोड़ मेडल जीत कर विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। वहीं, आरडब्ल्यूए सेक्टर-64डी ने भी अनमोल जैन अभिवादन किया। चीन से लौटने के बाद सोमवार को बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट में हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान प्रेम खट्टर ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधान प्रेम खट्टर, दयाचंद यादव, आरडीगुप्ता, महेश मित्तल, कपिल आर्य, विजय आर्य, श्याम लाल छाबड़ा, मनोज शर्मा,प्रमोद कुमार जैन,अमित जिंदल, रोशन लाल, विरेंद्र मनचंदा रमेश छाबड़ा, बिट्टू गांधी, रमेश छाबडा, लक्की अरोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें