छांयसा। गांव गढ़खेड़ा की खेल नर्सरी की होनहार खिलाड़ी अंजलि ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव और हरियाणा का नाम रोशन किया है। अंजलि ने चेन्नई में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने 1000 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। इस उपलब्धि पर अंजलि, उनके परिवार और प्रशिक्षक योगेंद्र बिसला को बधाई दी जा रही है। प्रशिक्षक योगेंद्र बिसला ने उम्मीद जताई कि अंजलि भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद