फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पशुपालन विभाग ने जिले में टीकाकरण अभियान शुरुआत कर दी है। इसके लिए विभाग ने टीम का गठन किया है। ये टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य पशुओं को बीमारियों से बचाना है। शनिवार को पशु चिकित्सकों ने कई गांवों में टीकाकरण किया। इससे पहले टीम ने बडोली गांव में करीब 300 पशुओं को टीका लगाया। पशु चिकित्सा और पशुधन विकास सहायक राजबेल देशवाल ने बताया कि पशुओं को संक्रामक रोग से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया इस टीके से पशुओं में खुरपका-मुंहपका और गलघोंटू की रोकथाम में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें