फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिर के सामने पशु मांस फेंका, केस दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के सामने फेंका पशु का मांस, हंगामा
विज्ञापन

सैनिक काॅलोनी चौक के पास का मामला, लोग भड़के
केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच भी लगी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक काॅलोनी चौक से गुरुग्राम रोड पर बने हनुमान मंदिर के सामने शरारती तत्वों ने शुक्रवार सुबह पशु का मांस फेंक दिया। रास्ते में पड़े मांस को देख लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, एसीपी एनआईटी व डबुआ थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु अस्पताल से डाॅक्टर को बुलाकर मांस का सैंपल लेकर लैब में भेजा गया। मामले में डबुआ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे। डीसीपी एनआईटी के समझाने पर लोग शांत हुए और डबुआ थाने में शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया वह सुबह दर्शन करने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित हनुमान मंदिर गया था। यहां मंदिर से करीब 20-30 मीटर की दूरी पर ही पशुओं के कटे हुए अवशेष पड़े थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें