फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनिका ने जीता मुक्केबाजी में कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनिका गुप्ता ने लुधियाना में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। तीन दिवसीय टूर्नामेंट पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा शहर में सीबीएसई उत्तर क्षेत्र सीबीएसई नॉर्थ जोन में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अनिका गुप्ता ने अपने मुक्केबाजी का हुनर दिखाते हुए अनिका ने अंडर 17 आयु वर्ग की 75 किलोग्राम से ज्यादा की ओपन केटेगरी में कांस्य पदक जीता। विद्यालय के मुक्केबाजी कोच जितेंद्र कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए अनिका ने कड़ी मेहनत के साथ पूरी तैयारी की थी। उसी मेहता का परिणाम है कि स्कूल की झोली में पदक आया है। वहीं स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने अनिका गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा, मैनेजर तेजप्रकाश पांडे और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें