फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीसरी मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत

Wed, 06 Dec 2023 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नालंदा अपार्टमेंट में बेटे-बहू के साथ रहते थे वृद्ध, चार फुट की है बालकनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी स्थित नालंदा अपार्टमेंट में संदिग्ध हालात में एक फ्लैट की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
नालंदा अपार्टमेंट निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा (83 वर्षीय) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके एक पैर में चोट भी लगी हुई थी। इस वजह से वह छड़ी लेकर चलते थे। वह कई वर्षों से बेटे दीपक वर्मा के साथ नालंदा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहते थे। उनका दूसरा बेटा लखनऊ में और एक बेटी पंजाब के पटियाला में रहती हैं। परिजनों के अनुसार चंद्र प्रकाश मंगलवार रात आठ बजे बॉलकनी में टहल रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गए। चंद्र प्रकाश को आसपास के लोग एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी वासियों ने बताया कि वृद्ध के गिरने की तेज आवाज आई तो लोग अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। वृद्ध को लहूलुहान अवस्था में देखकर सभी के होश उड़ गए। आसपास रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर बुजुर्ग के बेटे व परिवार के सभी सदस्य भी नीचे उतरे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे अपार्टमेंट में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें