फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसे के छह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाईपास रोड पर 15 अप्रैल को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पलवल की भाटिया कॉलोनी निवासी डालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में 21 अप्रैल को पिता पुरुषोत्तम की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को सेक्टर-14 के पास कार की टक्कर से डालचंद घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली रेफर किया गया। डालचंद का इलाज अब भी अस्पताल में जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि चालक ने बेहद लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे को टक्कर मारी थी। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने डालचंद को लगी पांच चोटों को गंभीर बताया था। उस समय परिजनों ने लिखित शिकायत देने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद 21 अप्रैल को पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें