विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए।
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-46 स्थित एमेटी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर कई पदक अपने नाम किए। अंडर-8 वर्ग में हरजस सिंह ने 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 25 मीटर बटरफ्लाई वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-10 वर्ग में आरोही जोशी ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक हासिल किए साथ ही 100 मीटर व्यक्तिगत मेडले में रजत पदक जीता। सिया धीमान ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत और 100 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक प्राप्त किया। भावतिक ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-12 वर्ग में आराध्या बेरी और लुव्या राठी ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक वर्ग में कांस्य पदक जीता।