फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स ने एलीट क्रिकेट अकादमी को 23 रन से हराया।रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 198 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्रिकेट अकादमी की टीम 19.4 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई। रॉयल चैलेंजर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। संवाद