फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हड़ताल के बीच निगम ने संभाली सफाई व्यवस्था, शहर में कूड़ा उठाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में फैले कूड़े को उठाने के लिए निगम प्रशासन ने अपने स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। कई दिनों से जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर से परेशान शहरवासियों को राहत देने के लिए निगम ने सभी जोन में कूड़ा उठाने और सफाई का काम शुरू कराया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े को उठाया जा रहा है। इसके साथ ही रात के समय स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से प्रमुख सड़कों की सफाई भी कराई जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के सभी जोन में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक संसाधनों को काम पर लगाया गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि नागरिकों को लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए सफाई और कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें