फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समस्या हो तो बताएं: खराब पड़े फायर-सोलर पैनल, स्विमिंग पुल भी नहीं; अमर उजाला संवाद में बोले सोसाइटी के लोग

Sat, 19 Oct 2024 06:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में ग्रेटर फरीदाबाद की आरपीएस सवाना सोसाइटी में फायर अलार्म और सोलर पैनल सिस्टम खराब पड़े हैं। लोगों को अब तक स्विमिंग पुल भी नहीं मिले हैं। क्लब हाउस और खेल के मैदान की सुविधा भी नहीं है। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में शनिवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में मौजूद सोसाइटी के लोगों ने समस्याओं पर मुखर होकर अपनी बात रखी। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी में क्लब, फायर सिस्टम, स्विमिंग पूल, लावारिस पशु और टूटी सड़कों की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन


इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या यह है कि ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी किस विभाग के पास है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं है।
आरपीएस सवाना सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में सुरक्षा नहीं है। यहां गेट नंबर एक की सड़क पर आटो चालक और ठेले वालों का कब्जा है। यहां आसपास लगी सभी ट्रैफिक कैमरे और लाइट्स खराब पड़ी है। इस कारण महाराणा प्रताप चौक पर सुबह शाम वाहनों का जाम लगता है। सोसाइटी में सोलर पैनल तक खराब पड़े है।

आरपीएस बिल्डर ने सोसाइटी में बने नए क्लब हाउस में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहा है। इसे रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में तब्दील कर भारी भरकम रकम लोगों से वसूल रहा है।
विज्ञापन

इस सोसाइटी को आरडब्ल्यूए ने बिल्डर से टैकओवर किया है लेकिन यहां बिल्डर ने इंडोर गेम्स और बास्केट बॉल के लिए बनाए जाने वाले ग्राउंड को भी तैयार नहीं किया है। यहां बेहतर सुविधाओं को देखते हुए लोगों ने करोड़ो रुपये के फ्लैट खरीदे थे लेकिन यहां स्थिति बेहद खराब है।

नगर निगम को जब लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना होता है तो सोसाइटी नगर निगम में आ जाती है। वहीं जब ग्रीन बेल्ट में भरे पानी, साफ सफाई और लावारिस पशुओं से संबंधित समस्या की लोग शिकायत करते है तो सोसाइटी नगर निगम और एचएसवीपी के अंडर नहीं आती है। लोग बंद स्ट्रीट लाइट, गेट नंबर- 4 पर टूटी सड़क और ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त कराने की मांग यहां के राज्य मंत्री राजेश नागर, एचएसवीपी, हुड्डा से कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

लोगों की बातचीत
सोसाइटी को आरडब्ल्यूए ने बेशक टैकरओवर कर लिया है लेकिन बिल्डर ने यहां कोई काम पूरा नहीं किया है। कोर्ट के आदेश के बाद यहां नया क्लब हाउस बना लेकिन उसका भी मालिकाना हक बिल्डर ने सोसाइटी के लोगों को नहीं दिया है। बिल्डर उसे रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाकर चला रहा है।- आकाशदीप पटेल, प्रधान- आरडब्ल्यूए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें