फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आई फ्लू के साथ एलर्जी के मरीज बढ़े, विभाग सतर्क

Tue, 25 Jul 2023 06:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-रक्त जांच के अलावा दवाइयां भी दी जा रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वायरल, एलर्जी तथा आई फ्लू के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिसे देख स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच बढ़ा दी है और साथ ही उनके रक्त के नमूने भी लिए जा रहे हैं। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शेल्टर होम में रुके हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं रिहायशी क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल सबसे अधिक मरीज आई फ्लू और एलर्जी के आ रहे हैं। इन मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत आंखों में हो रही है। आंखों में जलन व खुजली के चलने काफी परेशानी हो रही है। आखों में सूजन व लालपन हो रहा है। साथ ही शरीर में दाने निकल रहे हैं। लोगों की इन समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त जांच व दवाइयां भी दी जा रहीं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलर्जी व आई फ्लू के मरीजों को दवाइयां दी जा रही हैं तथा उनके रक्त की जांच कर बीमारी फैलने का कारण पता किया जा रहा है, ताकि उसी हिसाब से इलाज किया जा सके। इसके अलावा मरीजों को आंखों पर काला चश्मा पहनने तथा डॉक्टर की सलाह पर ही आंखों मेें दवा डालने को कहा जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के स्वास्थ्य की पूरी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें