फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिकायतों का बिना जांच के निपटारा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सीएम विंडो पोर्टल पर आम नागरिक जो शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। अधिकारी उन शिकायतों की जांच किए बिना रिपोर्ट बनाकर निपटारा कर रहे हैं। इस संदर्भ में पावसर गांव निवासी सजिद ने सीएम विंडो पोर्टल पर पुनः शिकायत की है। सजिद ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई को सीएम विंडो पोर्टल पर प्लॉट सर्वेक्षण की शिकायत 077816 क्रमांक पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच किए बिना इस शिकायत के बारे में विभागीय स्टाफ ने पोर्टल पर रिपोर्ट बनाकर निपटारा कर दिया। उसका कहना है कि जिस स्टाफ के खिलाफ उन्होंने शिकायत दी उसी ने जांच करके एकतरफा रिपोर्ट बनाकर पोर्टल पर डाल दी। अब सजिद ने इस संदर्भ में बृहस्पतिवार को पुनः सीएम विंडो पर शिकायत की है। जिसका पोर्टल पर क्रमांक 088129 पर दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें